शादी का वादा कर रेलकर्मी का यौन शोषण, संभल के दरोगा पर केस।

शादी का वादा कर रेलकर्मी का यौन शोषण, संभल के दरोगा पर केस।

 

गोरखपुर। शाहपुर की एक रेलकर्मी युवती ने संभल में तैनात दरोगा अमरदीप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता ने बताया कि शादी डाॅट काॅम के जरिए अमरदीप से संपर्क हुआ। उसकी मां विधवा और भाई छात्र होने के कारण परिवार में विवाह की जिम्मेदारी उसने खुद संभाली और इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया। 

 

17 अगस्त 2024 को अमरदीप गोरखपुर आया और पीड़िता की मां से शादी की बात की। इसके बाद घूमने के बहाने उसे मोहद्दीपुर के एक होटल में ले गया, जहां तीन दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। 14 और 21 सितंबर 2024 को भी वह गोरखपुर और संभल में पीड़िता से मिला और कई बार शोषण किया। 24 नवंबर 2024 को अमरदीप के पिता ने पीड़िता के घर आकर नौकरी और वेतन की जानकारी ली, साथ ही जनवरी 2025 में शादी का आश्वासन दिया। 

 

हालांकि, बाद में अमरदीप, उनके पिता संत सरोज, माता और बहन शिल्पी ने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर चरित्र पर लांछन लगाकर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने 8 जनवरी 2025 को संभल के एसपी से शिकायत की। मामला मीडिएशन सेंटर, महिला थाना संभल भेजा गया, लेकिन कोई हल न निकला। 

 

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleसीडीओ ने देदौर प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।
Next articleसीबीआई का गोरखपुर में छापा: पूर्व RRB चेयरमैन, दो रेलकर्मियों के घर तलाशी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here