पीएम आवास के नाम पर ठगी, रायबरेली में शिकायत दर्ज।

पीएम आवास के नाम पर ठगी, रायबरेली में शिकायत दर्ज।

 

रायबरेली। अमावां विकास खंड की ग्राम पंचायत थुलवासा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि दिलाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत पर जांच शुरू हुई। खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने पाया कि आवास प्लस प्राथमिक सूची के व्यक्तियों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर किश्तें दिलाने के बहाने पैसे मांगे गए। 

 

प्रारंभिक जांच में आरोपी सोनू यादव ने तीन महिलाओं को फोन कर धमकाया और खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर साइबर ठगी की। सोनू यादव और पूजा केसरवानी ने यूपीआई के जरिए 15,200 रुपये हड़प लिए। जांच में तथ्यों की पुष्टि के बाद विकास खंड कर्मचारियों ने पीड़ित महिलाओं के साथ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

 

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पीएम आवास योजना में पात्रता जांच के बाद धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में जाती है। पैसे मांगने वाला कोई भी व्यक्ति अपराधी है। ऐसी स्थिति में तुरंत विकास खंड कार्यालय या मोबाइल नंबर 9454465408, 9454465402 पर सूचना दें। 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति आवास सूची में नाम जुड़वाने या आवास दिलाने का दावा करे तो विकास खंड कार्यालय या परियोजना निदेशक (डीआरडीए) से पुष्टि करें। वर्तमान में न सर्वे चल रहा है, न ही आवास आवंटन का कोई लक्ष्य मिला है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और ठगी से बचने की अपील की गई।

Previous articleशाही ग्लोबल हॉस्पिटल में विश्व स्तनपान सप्ताह: मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए जागरूकता का संदेश 
Next article360 किग्रा महुआ लहन नष्ट, अवैध शराब पर रायबरेली में कड़ी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here