गेंगासो-असनी गंगा पुल पर केवल दो व तीन पहिया वाहनों का संचालन, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

गेंगासो-असनी गंगा पुल पर केवल दो व तीन पहिया वाहनों का संचालन, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

 

रायबरेली,।।: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पत्र के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-232 (रायबरेली-बांदा खंड) पर गंगा नदी के गेंगासो-असनी पुल पर अगले छह माह तक केवल दोपहिया और तिपहिया वाहनों का संचालन होगा। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ये वाहन एनएच-232 के बजाय हुसैनगंज तिराहे से शास्त्री पुल के रास्ते गंगा नदी पार कर डलमऊ होते हुए लालगंज, रायबरेली पहुंच सकेंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा। 

 

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन और पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लागू की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छह माह की अवधि के दौरान इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन हो। 

Previous articleडीएम ने आर.ओ./ए.आर.ओ. परीक्षा-2023 के लिए केंद्रों का किया निरीक्षण।
Next articleRO/ARO परीक्षा-2025 के लिए मण्डलायुक्त और डीआईजी ने किया केंद्र का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here