मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड बैठक
गोरखपुर। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति, समयबद्धता और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देने और जनकल्याणकारी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। समन्वय और प्रभावी निगरानी पर जोर देते हुए उन्होंने विभागों से नियमित प्रगति रिपोर्ट मांगी।















