पूर्वांचल इंटर कॉलेज में निशुल्क ड्रेस वितरण, नौनिहालों के चेहरे खिले।

पूर्वांचल इंटर कॉलेज में निशुल्क ड्रेस वितरण, नौनिहालों के चेहरे खिले।
संतकबीरनगर। बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित पूर्वांचल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की। ड्रेस पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि हर वर्ष निशुल्क ड्रेस वितरण का आयोजन होता है।
सूर्या ग्रुप पूरे पूर्वांचल में शिक्षा, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी पहचान बना चुका है। नए सत्र की शुरुआत के साथ डॉ. चतुर्वेदी ने ड्रेस वितरण कर छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य दीनानाथ उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की स्थापना से ही हर साल हजारों बच्चों को निशुल्क ड्रेस दी जाती है। इस बार भी प्रबंधक के प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा।
डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान बेहतर शिक्षा, संस्कार और एकसमान परिधान देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता दिवस पर यूनिफॉर्म में शामिल होकर उत्सव को यादगार बनाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक का आभार व्यक्त किया।
Previous articleसंतकबीरनगर: कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन, हाईवे पर बड़े वाहनों पर रोक
Next articleमण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here