उरुवा खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल बंद कराया, छात्रों को किताबें वितरित की”

उरुवा खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल बंद कराया, छात्रों को किताबें वितरित की”

 

गोरखपुर। सोमवार को उरुवा विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में सघन निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन नामांकन, छात्रों की उपस्थिति, और पठन-पाठन प्रक्रिया पर जोर देते हुए शिक्षकों को गांव, टोले, और मजरों में जाकर अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बढ़‌यापार में संचालित एक गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल को बंद कराया और वहां के छात्र-छात्राओं का नामांकन स्थानीय परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में करवाया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को किताबें वितरित की, जो शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सकारात्मक संदेश का प्रतीक है। खंड शिक्षा अधिकारी लगातार शासन के निर्देशों पर अमल करते हुए परिषदीय स्कूलों को सशक्त बनाने में जुटे हैं।मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों से नवीन नामांकन बढ़ाने के लिए लगन और मनोयोग से कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा, “शिक्षक जब छात्र हित में शिक्षण देंगे और अभिभावकों से जुड़ेंगे, तो नामांकन में सुधार होगा।” उनके नेतृत्व में परिषदीय शिक्षकों में जागरूकता बढ़ी है, हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी नौकरी की औपचारिकता तक सीमित रहने की शिकायत है। फिर भी, परिषदीय स्कूलों की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

Previous articleडीएम हर्षिता माथुर ने टाटा टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर और रोजगार मेले का किया निरीक्षण, 432 युवाओं को मिले ऑफर लेटर।
Next articleविद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा, 15 जुलाई को आगरा में उठाएगी मुद्दा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here