गोरखपुर में डीएम ने एसडीएम के कार्यक्षेत्र में किए बदलाव।
गोरखपुर: , जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव के नए आदेश जारी किए। इसके तहत एसडीएम सहजनवां दीपक गुप्ता को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि केसरी नंदन तिवारी को एसडीएम सहजनवां का दायित्व दिया गया। इसके अलावा कई अन्य उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है, ताकि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाई जा सके।















