गोरखपुर में नवागत अपर आयुक्त जयप्रकाश ने पदभार ग्रहण किया।
गोरखपुर: बुधवार 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी जयप्रकाश ने गोरखपुर में अपर आयुक्त के पद पर बुधवार को पदभार ग्रहण किया। आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से दायित्व संभाला। नवागत अपर आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देशों और मंडलायुक्त द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पालन करते हुए वे अपने न्यायालय के कार्यों को निष्पक्षता, ईमानदारी और गुण-दोष के आधार पर निपटाएंगे, ताकि वादकारियों को न्याय मिल सके।
उन्होंने बताया कि कार्यालय में आने वाले हर फरियादी के लिए दरवाजे खुले हैं और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, अधिवक्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर न्यायालय के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने और अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करने की प्रतिबद्धता जताई। जयप्रकाश इससे पहले प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने मैनपुरी, हाथरस, बनारस सहित अन्य जनपदों में भी अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया है।















