गोरखपुर बेटा ही निकला बाप का कातिल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने जहां बेटे ने ही बाप का कत्ल कर दिया। जहां बेटे ने बताया कि पिताजी ने ताड़ी पीने से मना किया था इसलिए मैंने उन पर हमला बोल दिया।

गोरखपुर के गोला में चार मई को नगर पंचायत क्षेत्र के बेवरी में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया था। मगर पुलिस की जांच में शिकायत फर्जी पाई गई। जिसके बाद मृतक के पुत्र रणधीर को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया।

बेवरी निवासी लल्लन प्रसाद की मौत सिर में चोट लगने से बीते 4 मई को हो गयी थी। जिसके बाद मृतक के पुत्र रणधीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पिता को लेकर घर आ रहा था, तभी पड़ोस की एक महिला व उसके बेटे ने लाठी डंडा से हमला कर दिया, जिसमें पिता लल्लन प्रसाद को गंभीर चोटें आईं।

एक बार पुनः पढ़ें पूरी मामले को 

गोरखपुर के गोला इलाके के बेबरी गांव में चार मई को हुई लल्लन की हत्या उसके बेटे रणधीर ने ही की थी। पुलिस की जांच में केस दर्ज कराने वाला ही कातिल निकला है। एफआईआर में शामिल किए गए चार लोग बेगुनाह पाए गए जिससे उन्हें बरी कर दिया गया। आरोपी बेटे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पूछताछ में बेटे ने बताया कि पिता ने ताड़ी पीने से मना किया था, इस वजह से ही उस पर हमला किया, जिससे मौत हो गई।

आनन फानन में हम उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद हत्या के दोषी मृतक के पुत्र रणधीर को ही पाया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।

Previous articleलेखपालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Next articleगांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाई कर्मी नदारद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here