तहसील समाधान दिवस: एडीएम ने सुनीं 33 फरियादें, सड़क निर्माण का आदेश।
गोरखपुर: कैंपियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दिलीप मिश्र ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पीपीगंज नगर पंचायत द्वारा उनके घर के सामने सड़क निर्माण न होने से नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत पीपीगंज को तत्काल सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक, प्रभारी तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार हंसराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए कहा गया, ताकि आमजन को राहत मिल सके।















