पिंक बूथ निर्माण का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

पिंक बूथ निर्माण का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

 

संतकबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में निर्माणाधीन पिंक बूथ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दरवाजे, टाइल्स, दीवारों के प्लास्टर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और जल निकासी व्यवस्था की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। निर्माण में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने और कार्य समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पिंक बूथ का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता, और सरकार की विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान करना है। यह बूथ महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मामलों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सर्किल स्तर पर इन बूथों की स्थापना से महिलाओं को सुरक्षित और सहज माहौल मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम मौर्या, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। पिंक बूथ के जल्द शुरू होने से जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

Previous articleगोरखपुर में यातायात नियम तोड़ने वाले 981 वाहनों का चालान
Next articleयूपी में प्रशासनिक फेरबदल: नई नियुक्तियां प्रभावी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here