मनरेगा में अनियमितता पर सीडीओ की सख्त चेतावनी।

मनरेगा में अनियमितता पर सीडीओ की सख्त चेतावनी।

 

गोरखपुर: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी ने मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। खोराबार विकासखंड की ग्राम पंचायत लहसड़ी में मनरेगा केंद्र, खड़ंजा और वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अनियमितता और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। 

सीडीओ ने सभी कार्यों पर सीआईबी बोर्ड लगाने, सामग्री का सही उपयोग, श्रमिकों को समय पर भुगतान और गुणवत्ता की कड़ाई से निगरानी के निर्देश दिए। इसके लिए एक विशेष निगरानी टीम भी गठित की गई है, जो नियमित जांच और अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई करेगी। यह कदम मनरेगा योजना के लाभ को पात्र लोगों तक पहुंचाने और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। 

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आसिफ, एपीओ सुधांशु साहू, अभिषेक पांडे, प्रधान राधेश्याम जयसवाल, सचिव प्रवीण चंद और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Previous articleपिंक बूथ: महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान
Next articleधनघटा में पुलिस की पैदल गश्त, जनता को सुरक्षा का भरोसा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here