घर में तोड़फोड़ और मारपीट, सात पर केस।

घर में तोड़फोड़ और मारपीट, सात पर केस।

 

गोरखपुर। अलीनगर उत्तरी टोला में एक सनसनीखेज घटना में कुछ लोगों ने प्रकाश चन्द्र मिश्रा के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर दंपती को घायल कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

प्रकाश चन्द्र मिश्रा ने तहरीर में बताया कि अलीनगर उत्तरी मानस टॉकीज निवासी रमेश जायसवाल अपने दो बेटों और चार अन्य लोगों के साथ दोपहर में उनके घर पर पहुंचे।

 

 आरोपियों ने घर की दीवार, टीन शेड, गेट और अंदर रखे सामान को तोड़ डाला। जब प्रकाश और उनकी पत्नी उर्मिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, अपशब्दों का इस्तेमाल किया और दोनों को घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

घटना से मोहल्ले में तनाव का माहौल है। पीड़ित दंपती ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रकाश की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Previous articleअलमारी तोड़कर चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार।
Next articleगोरखपुर में तेज धमाका, वायुसेना का नियमित अभ्यास।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here