नगर निगम कार्यों का निरीक्षण, ठेकेदारों को सख्त निर्देश

नगर निगम कार्यों का निरीक्षण, ठेकेदारों को सख्त निर्देश

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने नगर निगम के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। राप्ती नगर में कम ग्रेड योजना के तहत सड़क निर्माण की जांच की गई। नगर आयुक्त ने पेड़ों को बचाने, घरेलू और सड़क के पानी के लिए अलग नालियां बनाने, बिजली के तारों के लिए गिफ्ट बनाने और मलबे को सीएनजी प्लांट पहुंचाने के निर्देश दिए। नाले को मेडिकल रोड के नालों से जोड़ने और ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया।

स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहे तालाब की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। तालाब को केवल बरसात के पानी तक सीमित रखने और स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से पोखरे को जोड़ने की योजना पर जोर दिया। वार्ड 54, तनहाइयां पोखरा फर्टिलाइजर पर तालाब सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण की प्रगति देखी। 15वें वित्त आयोग से बाउंड्री वॉल और पार्क कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रामनगर चौराहे पर नाले के निर्माण को जून से पहले पूरा करने का आदेश दिया गया। कौशलपुरम के बंद सीसी रोड और नाले के कार्य में तेजी लाने, एंड पॉइंट नाले को स्पोर्ट्स कॉलेज नाले से जोड़ने, स्तर जांचने और अतिक्रमण हटाकर 30 मई तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सूरजकुंड में कल्याण मंडपम के निरीक्षण के दौरान फ्रंट स्ट्रक्चर में बदलाव, झूमर, ग्लो साइन बोर्ड, जीआरसी वॉल और मॉडर्न इंटीरियर के लिए निर्देश दिए। मंडपम का कार्य 30 मई से पहले हर हाल में पूरा करने का सख्त आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी, सहायक और जूनियर अभियंताओं को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Previous articleअर्बन और सीनियर सिटीजन सेंटर का डीएम-नगर आयुक्त ने लिया जायजा।
Next articleकान्हा गौशाला का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here