प्रशिक्षणाधीन डीएसपी राजीव कुमार सिंह का स्टार लगाकर सम्मान।
गोरखपुर: जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष पीपिंग सेरेमनी में प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजीव कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर और गीडा थाना प्रभारी आईपीएस आशना चौधरी ने राजीव कुमार सिंह को उनके कंधों पर स्टार लगाकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर एसएसपी ने उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेरेमनी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल रहा। राजीव कुमार सिंह ने इस सम्मान को अपनी सेवा का प्रेरणा स्रोत बताते हुए पुलिस विभाग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।















