मां की डांट से बेटे ने की खुदकुशी, मां-बेटी ने भी दी जान।
गोरखपुर: हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कूचडेहरि गांव में बुधवार को मां कौशिल्या की डांट से नाराज मोहित कन्नौजिया (18) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बेटे को लटका देख मां और 14 वर्षीय बहन सुप्रिया ने सल्फास खा लिया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सुप्रिया की बुधवार शाम और कौशिल्या की गुरुवार सुबह मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ बुजुर्ग हरिलाल (72) बचे हैं। हरिलाल ने बताया कि मोहित और सुप्रिया उनके सहारे थे। 10 साल पहले बेटे की मौत के बाद अब पोते-पोती को खोने का दर्द उन्हें तोड़ गया।















