रायबरेली: सड़क दुर्घटना के घायलों की सुध लेने देर रात जिला अस्पताल पहुंचे डीएम-एसपी ।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दिए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश
रायबरेली, शनिवार: मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में डम्फर और बोलेरो कार की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज के लिए उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के समुचित और त्वरित उपचार के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप अग्रवाल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।















