गोरखपुर में नकली फिनायल का भंडाफोड़, खूनीपुर की दुकान से 21 बोतलें जब्त।

गोरखपुर में नकली फिनायल का भंडाफोड़, खूनीपुर की दुकान से 21 बोतलें जब्त।

 

गोरखपुर। कोतवाली इलाके के खूनीपुर में नकली फिनायल के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। गुरुवार को डॉक्टर ब्रांड के नाम पर नकली फिनायल बेचने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। कंपनी के आईपीआर इन्वेस्टिगेटर टीटू शर्मा की सूचना पर पुलिस ने खूनीपुर की शिवराम गली में डीसी जनरल स्टोर पर छापा मारा। 

छापेमारी में दुकान से नकली स्टीकर और ब्रांडिंग वाली 21 एक-लीटर फिनायल की बोतलें बरामद हुईं। दुकानदार धर्म चंद गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर दुकान को सील कर दिया गया। टीटू शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी के डॉक्टर ब्रांड की नकल कर विक्रांत केमिको इंडस्ट्रीज फर्जी माल बाजार में बेच रही थी। पुलिस ने जब्त माल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleसात गांवों में दहशत फैलाने वाले पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने मार डाला
Next articleमरीजों के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें: सीएमओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here