सरयू नदी में नहाते समय तीन बालिकाएं डूबी,स्‍नान करने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

सरयू नदी में नहाते समय तीन बालिकाएं डूबी,स्‍नान करने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

 

उत्तर प्रदेश/बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के भुगुरा गांव निवासी 3 बालिकाएं सरयू नदी में स्‍नान करने के दौरान डूब गई, नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि एक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

डॉक्टर ने 2 की मौत की किया पुष्टि, एक सुरक्षित

 

जानकारी के अनुसार पूर्णमासी पर रविवार को लोग स्‍नान करने गए थे। भंगुरा गांव निवासी नैना(12), पुत्री अनिल, शिव कुमारी (11), रेनू (13) पुत्री राकेश भी गांव के कुछ लोगों के साथ माझा खुर्द पुलिस चौकी के निकट सरयू में स्‍नान करने के लिए गई, नदी में पैर रखने के दौरान संतुलन बिगड जाने से वे गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आस पास स्‍नान कर रहे लोगों एवं मौके पर मौजूद नाविकों ने डूब रही तीनों बालिकाओं को किसी तरह नदी से बाहर निकाला। उन्‍हे एम्‍बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी बहादुरपुर कलवारी भेजा गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्‍टर ने दो बालिकाओं नैना और शिवकुमारी को मृत घोषित कर दिया। भंगुरा गांव निवासी अनिल की 4 बेटियां और एक बेटा हैं, वह मेहनत मजदूरी कर बच्‍चों का पालन पोषण करता है, नैना उसकी बेटियों में दूसरे नम्‍बर पर थी। गांव के ही स्‍कूल में वह कक्षा 5 में पढती थी। राकेश की 2 बेटियों में से शिव कुमारी दूसरे नम्‍बर पर थी। वह कक्षा 4 की छात्रा थी। बालिकाओं के नदी में डूबने से मौत की सूचना बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। दोनो बालिकाओं के परिजन बदहवास हालत में सीएचसी कलवारी पर पहुंचे। नदी में डूबने से 2 बालिकाओं की मौत से पूरा गांव गमगीन है, वहीं बालिकाओं के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना बाद पहुंची पुलिस ने दोनो बालिकाओं के शव को कब्‍जे में लिया है और पंचनामा भरने की कार्यवाही में जुटी है।

Previous articleमिशन लाइफ: पर्यावरण के लिये जीवन शैली” युवाओं ने किया श्रमदान
Next articleमुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर पौधा रोपित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here