मिशन लाइफ: पर्यावरण के लिये जीवन शैली” युवाओं ने किया श्रमदान

“मिशन लाइफ: पर्यावरण के लिये जीवन शैली” युवाओं ने किया श्रमदान

कप्तानगंज बस्ती। नेहरू युवा केंद्र, बस्ती युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 5 मई से 5 जून तक “मिशन लाईफ: पर्यावरण के लिये जीवन शैली” अन्तर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, श्रमदान अन्य कई कार्यक्रम कराये जा रहे हैं।

नेहरू युवा केन्द्र,बस्ती कप्तानगंज ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक अरूण कुमार, स्वयंसेविका कनकलता पाण्डेय एवं युवा के नेतृत्व में कप्तानगंज ब्लॉक के नकटी देई बुजुर्ग पंचायत स्थित माँ काली मन्दिर में मिशन लाईफ अन्तर्गत श्रमदान, स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरूण कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नं 10 आदिशक्ति नगर के सभासद(भाजपा) विजयसेन त्रिपाठी, बृजेश कुमार पांडेय एवं पूजा समिति के पदाधिकारी गण नवनीत त्रिपाठी, आदित्य शर्मा, भोलेनाथ अन्य साथियों के द्वारा मंदिर परिसर में मौजूद प्लास्टिक कूड़े कचरे को एकत्रित किया तथा इसे डंपिंग यार्ड में निस्तारण किया गया। मौके पर उपस्थित मंदिर के महंत श्री निवास पांडेय ने नेहरू युवा केंद्र को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में योगदान देना भी राष्ट्र भक्ति है।

हम सभी को देश को स्वच्छ बनाने में योगदान देना चाहिए। स्वयंसेविका कनकलता पाण्डेय ने बताया कि “मिशन लाईफ: पर्यावरण के लिये जीवन शैली” के तहत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कप्तानगंज ब्लॉक के विभिन्न गांव के धार्मिक स्थल, छठ घाट, सरकारी परिसर, विद्यालय व अन्य जगह स्वच्छता अभियान, श्रमदान, वृक्षारोपण, मोटे अन्न का प्रचार, सेमिनार, स्वच्छता गोष्ठी जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सेहत के लिए जागरुक किया जा रहा है।

Previous articleबस्ती: गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, 25 लाख की सम्पति जब्त
Next articleसरयू नदी में नहाते समय तीन बालिकाएं डूबी,स्‍नान करने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here