सिरफिरे युवक पर परेशान करने का आरोप, फंदे से लटकता शव देख स्वजन फूट-फूटकर रोए।

 सिरफिरे युवक पर परेशान करने का आरोप, फंदे से लटकता शव देख स्वजन फूट-फूटकर रोए।

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 22 वर्षीय संजना गौड़, जो बीए की छात्रा थी, ने पड़ोसी गांव के एक सिरफिरे युवक पर लगातार परेशान करने के आरोप के बाद अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को देखकर स्वजन फूट-फूटकर रोने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

एएसपी, सीओ और एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। संजना की मां हेमा देवी ने बखिरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पिछले एक साल से बखिरा कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। उसी दुकान पर पड़ोस के गांव कदमा का एक युवक भी काम करता था, जिस पर आरोप है कि वह संजना को कई महीनों से फोन पर परेशान करता था। मना करने पर वह धमकी देता था। संजना ने इसकी शिकायत अपने भाई विनय गौड़ से भी की थी, लेकिन युवक के कथित उत्पीड़न से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleहोम्योपैथी: जड़ से इलाज, प्राकृतिक उपचार।
Next articleसदर विधायक अदिति सिंह ने दी विकास की सौगात।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here