गर्मी से बच्चों की चिंता: शिक्षक संघ की मांग।

गर्मी से बच्चों की चिंता: शिक्षक संघ की मांग।

 

संतकबीरनगर।।  

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही जनपद में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दोपहर होते-होते तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। इस भीषण गर्मी और तपिश के बीच स्कूली बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में रहना पड़ रहा है। दोपहर के समय घर लौटते वक्त बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।  

इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपा और स्कूलों के संचालन समय को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक करने की मांग की। इसके साथ ही संगठन ने डीएम को भी पत्रक देकर इस मांग को दोहराया। इस अवसर पर के.सी. सिंह, विजयनाथ यादव, सुएब अहमद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।  

वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ सेमरियावां के ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजम, मंत्री मो. शोएब अख्तर, जिला उपाध्यक्ष जफीर अली, विनोद यादव, शैलेंद्र वरुण, फूल चंद, मनोज कुमार, अनिल, बैरागी, कमाल अहमद आदि ने भी जिला प्रशासन और बीएसए से परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की अपील की है। शिक्षक संघ का कहना है कि समय परिवर्तन से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी सेहत पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सकेगा।

Previous articleप्यार में धोखा, गुस्से में कत्ल: हॉस्पिटल निदेशक का खौफनाक कबूलनामा।
Next articleट्रेन से बिहार ले जा रहा था 11.5 लीटर बियर, पुलिस ने दबोचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here