डीएम की मेहनत से संतकबीरनगर को 4.90 करोड़

 डीएम की मेहनत से संतकबीरनगर को 4.90 करोड़

धार्मिक व पर्यटन विकास की नई उड़ान! मंदिरों और बखिरा झील के ईको पार्क को मिलेगी नई पहचान।

संत कबीर नगर: जिले के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की मुहिम रंग लाने लगी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग को विभिन्न परियोजनाओं के लिए 4.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में विधानसभा धनघटा में मां सिद्धदात्री व बजरंगबली मंदिर के लिए 100.10 लाख, मेंहदावल में राम जानकी मंदिर के लिए 90.41 लाख, धनघटा के बजरी माता मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग के लिए 29.14 लाख, बखिरा झील के ईको पार्क के लिए 156.12 लाख और खलीलाबाद के समय माता मंदिर के लिए 114.91 लाख रुपये शामिल हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि संतकबीरनगर की खूबियों को विश्व पटल पर ले जाना जरूरी है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनपद के विकास और लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleशहर की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल: तत्काल प्रभाव से 29 पुलिस उप निरीक्षकों का तबादला, नई तैनाती के साथ कानून के पहरे को मजबूती
Next articleएसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का बड़ा एक्शन: चौरी चौरा में पुलिस फेरबदल, वेदप्रकाश शर्मा बने नए थानेदार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here