जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त, संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
संतकबीरनगर
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवर और पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से जुमे की नमाज और चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में मेहदावल बाईपास से बरदहिया चौकी तक आवश्यक पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही, उपस्थित लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और इसे सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। गश्त के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के डिवाइडर व पिलर पर प्रचार के लिए बिल बोर्ड चिपकाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह गश्त न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास था, बल्कि जनता के बीच प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।















