पुरानी रंजिश में अधेड़ पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस।

पुरानी रंजिश में अधेड़ पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस।

गोरखपुर
सहजनवां थाना क्षेत्र के हाइवे पर सोमवार को एक पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9, पिपरा निवासी राममिलन कन्नौजिया (50) ने बताया कि वह गीडा में एक कंपनी में काम करते हैं और सुबह काम पर जा रहे थे। तभी वार्ड नंबर 4, पिपरा के एक मनबढ़ युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों व हॉकी स्टिक से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। राममिलन ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले 1 मार्च को भी उसी मनबढ़ ने उनकी मां, पत्नी और बच्चों पर हमला किया था, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। पीड़ित ने सहजनवां थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मुख्य आरोपी उत्कर्ष उर्फ जानू और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। 

Previous articleसहजनवां में सनसनीखेज खोज: नहर किनारे मिला महिला का अर्धनग्न शव , पुलिस जांच में जुटी।
Next articleपूर्व विधायक जय चौबे और युवा समाजसेवी दानिश खान ने बांटी खुशियां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here