सहजनवां में सनसनीखेज खोज: नहर किनारे मिला महिला का अर्धनग्न शव , पुलिस जांच में जुटी।

सहजनवां में सनसनीखेज खोज: नहर किनारे मिला महिला का अर्धनग्न शव , पुलिस जांच में जुटी।

गोरखपुर 

 सहजनवां के गीडा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सहिजना गांव के बाहर सूखी नहर में एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। सोमवार को ग्रामीणों ने फरसाडाड की ओर जाने वाली इस नहर में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीडा पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव करीब 7 से 8 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, और मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। थानेदार विजय सिंह ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है, और पुलिस हर पहलू से पड़ताल में जुटी है।

Previous articleईद की खुशियों में एकता का रंग: मानवेंद्र शाही बंटू ने बांटी प्यार और भाईचारे की मिठास।
Next articleपुरानी रंजिश में अधेड़ पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here