पूर्व विधायक जय चौबे और युवा समाजसेवी दानिश खान ने बांटी खुशियां।
संतकबीरनगर। ईद-उल-फितर का पर्व आज पूरे जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में युवा समाजसेवी दानिश खान के कैंप कार्यालय पर खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का जोरदार स्वागत किया गया। दानिश खान की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत समारोह में पूर्व विधायक ने दानिश खान को ईद की दिली मुबारकबाद दी।
इस दौरान खलीलाबाद नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल भी मौजूद रहे, जिनका भी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, “ईद का त्योहार हमारी बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है। यह दया, परोपकार, उदारता, भाईचारा और मानवीय भावनाओं का संगम है। हमें इस दिन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने अपने बधाई संदेश में सभी के सुख और समृद्धि की कामना भी की।
कार्यक्रम में रितेश सिंह, अवधेश सिंह, अजय पांडे, दुर्विजय सिंह, रतन सिंह, संदीप सिंह, आशुतोष सिंह, मयंक सिंह, गोरख शर्मा, बब्बू पांडे, गोलू वर्मा, आशुतोष प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, शशांक यादव, आलेख यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन ईद के उत्साह और सामाजिक एकता का शानदार उदाहरण बन गया।















