रकम के लालच में तोड़ी शादी ,लड़की के घर नहीं पहुंची बरात

उत्तर प्रदेश गोरखपुर से खबर

28 मई को होने वाली शादी नहीं हो पाई। इसके बाद युवती ने गुलरिहा थाने में शारीरिक शोषण, दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन सब घर छोड़कर फरार हैं।जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव की युवती ने गुलरिहा पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पिता की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। घर में मां के साथ अकेले ही रहती है। एक वर्ष पहले युवती की शादी गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर 2 टोला सकलदीशपुर निवासी युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद युवक का युवती के घर आना जाना शुरू हो गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

एक लाख रुपये के लिए तोड़ी शादी: लड़की के घर नहीं आई बरात, डिमांड पूरी न होने पर किया सात फेरे से इनकार

पीड़ित मां की पीड़ा

पीड़िता की मां अभी रुपये के इंतजाम में लगी थी, उससे पहले युवक ने कहा बिना एक लाख रुपये मिले शादी नहीं होगी। इसके लिए चाहे घर या जमीन भी क्यों न बेचनी पड़े। और पैसे नहीं मिलने पर शादी तोड़ दी।

पीड़िता ने युवक के माता-पिता से यह बात बताई तो दोनों ने बोला कि आखिर शादी तुमसे ही करेगा। आरोप है कि युवक जब भी घर आता तो वह रुपये की मांग करता था। पीड़िता की मां ने छह महीने में थोड़ा थोड़ा करके 70 हजार रुपये दे दी। इसके बाद भी युवक के परिजन और एक लाख रुपये की मांग करते रहे।

अधिकारियों की सुनें

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सूर्या स्कूल के ऑफिस कार्य का संचालन किया जा रहा है, डॉ उदय प्रताप
Next articleभारत सरकार द्वारा दिये जाने वाले वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों का नामांकन 01 मई 2023 यह जानकारी जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया बैठक दिया जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here