सूर्या एकेडमी में शिक्षा की नई उड़ान, अभिभावकों की भीड़ और नौनिहालों का उत्साह चरम पर।
संतकबीरनगर: जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया जोरों पर है। नौनिहालों के रजिस्ट्रेशन के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनके भरोसे को दर्शाती है। द्वितीय प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अंतिम चरण में है, जबकि बीते 20 मार्च को आयोजित प्रथम प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य भी तेजी से पूरा हो रहा है। आगामी 2 अप्रैल से सूर्या एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
संस्थान की खास पहल के तहत हाईस्कूल उत्तीर्ण कर 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। इसके साथ ही, वेल क्वालिफाइड शिक्षकों की टीम बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में जुटी है। सूर्या एकेडमी के वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी ने बताया, “2 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन और नामांकन कराने के लिए उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य हर उस छात्र को आगे बढ़ाना है, जो किसी कारण से पीछे रह गया हो।”
उन्होंने गर्व के साथ कहा कि सूर्या एकेडमी हर साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शानदार परिणामों के साथ जिले में अपनी सर्वश्रेष्ठता कायम रखता है। नितेश द्विवेदी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को 2 अप्रैल से शुरू होने वाली कक्षाओं में नियमित रूप से भेजें, ताकि उनकी शैक्षणिक यात्रा निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके। सूर्या एकेडमी एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने को तैयार है।















