न्याय के प्रति समर्पण का सम्मान: जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र से नवाजा
संतकबीरनगर में न्यायिक कार्यों के प्रति अद्वितीय समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विशाल श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने विशाल श्रीवास्तव की कुशलता, मेहनत, लगन, सूझबूझ और न्यायालय में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विशेष रूप से आजीवन कारावास तक की सजा दिलाने में उनकी प्रतिबद्धता और अथक परिश्रम को सराहा गया।
श्रीवास्तव ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, मनोयोग और कर्तव्यपरायणता के साथ किया, जिससे न्याय प्रणाली को मजबूती मिली। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी जे.डी. अजीत कुमार सिंह, न्याय सहायक योगेश चौधरी सहित अभियोजकगण अनिल कुमार सिंह, अभिमन्यु पाल, हरिकेश त्रिपाठी, अच्युतानंद शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला, आशीष प्रसाद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, विनय पांडे, संदीप चौबे, जय सिंह यादव, विवेक प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक और जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। यह सम्मान न केवल विशाल श्रीवास्तव की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।















