कांग्रेस का भरोसा प्रवीण पाण्डेय पर कायम: संतकबीरनगर में फिर सौंपी जिलाध्यक्ष की कमाना।

कांग्रेस का भरोसा प्रवीण पाण्डेय पर कायम: संतकबीरनगर में फिर सौंपी जिलाध्यक्ष की कमाना।

 

संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर प्रवीण चन्द्र पाण्डेय पर अपना अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें संतकबीरनगर जिले के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के क्रम में प्रवीण पाण्डेय को पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया। पत्रकारों से बातचीत में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा, “पार्टी ने जिस आस्था और विश्वास के साथ मुझे यह अवसर प्रदान किया है, मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी के निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी।”  

उन्होंने अपने परिवार के कांग्रेस से गहरे नाते को याद करते हुए कहा, “हमारा परिवार दशकों से कांग्रेस के साथ जुड़ा है। मेरे दादा स्वर्गीय धनुषधारी पाण्डेय विधायक और मंत्री रहे, वहीं मेरे पिता कृष्णचन्द्र पाण्डेय दो बार सांसद बने। पार्टी ने हमारे परिवार पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ।” इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा, “कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। प्रवीण पाण्डेय जैसे तेज-तर्रार नेता को पुनः जिम्मेदारी मिलने से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होगा।” यह नियुक्ति न केवल प्रवीण पाण्डेय के समर्पण का सम्मान है, बल्कि जिले में कांग्रेस के संगठन को नई ऊर्जा देने का संकेत भी है।

Previous articleन्याय के प्रति समर्पण का सम्मान: जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र से नवाजा
Next articleसंतकबीरनगर में त्वरित कार्रवाई: मारपीट में मृत्यु के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here