गोरखपुर में अवैध खनन पर करारा प्रहार: खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह का एक्शन, जेसीबी जब्त, डम्पर पर चालान, चालक फरार।
गोरखपुर में अवैध खनन के खिलाफ खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पिपराइच थाना क्षेत्र के लकेसरा में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही एक जेसीबी को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही वहां मौजूद डम्पर का चालान भी कर दिया गया। खनन इंस्पेक्टर को देखते ही जेसीबी का चालक तेजी से मौके से भाग खड़ा हुआ।















