भूमाफिया के खिलाफ फर्जीवाड़ा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
गोरखपुर। शाहपुरा थाना क्षेत्र के आम बाजार बशारतपुर शाहपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर अपने साथ हुई घटनाओं का विस्तृत जानकारी दिया था एसएसपी ने जांच करा कर मुकमा दर्ज करने का निर्देश दिया जिसके अनुपालन में तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के तिनकोनिया नम्बर एक के रहने वाले हसनैन उर्फ शिबू के विरुद्ध पिपराइच थाने पर मुकदमा संख्या 219/25 धारा 467, 468, 471 ,406 ,420, 504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।धर्मेंद्र द्वारा बताया गया है कि मोहम्मद हसनैन उर्फ शिबू पुत्र स्वर्गीय मुनाजिर अली के खिलाफ पिपराइच पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।आपको बता दें कि मोहम्मद हसनैन के ऊपर जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपए का फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। दी गई तहरीर में धर्मेंद्र ने बताया है कि 29 मार्च 2016 को मोहम्मद हसनैन उर्फ शिबू को चेक द्वारा तीन लाख रुपए दिया गया था इसके बदले उन्होंने ना ही जमीन दी और ना ही पैसा वापस कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है की मेरी किडनी का ट्रांसप्लांट करना था लेकिन फिर भी आरोपी ने मेरा पैसा वापस नहीं दिया 2022 मेरी पत्नी ने अपनी किडनी देकर मेरी जान बचाई। काफी परेशानियां का सामना करने के बाद भी पीड़ित को जब न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कराना पड़ा। आपको बता दें कि पीड़ित को आए दिन आरोपी द्वारा गाली गलौज व जान माल की धमकी मिलती रहती है।















