एसपी सिटी ने मोबाइल वितरण कर दिया होली का तोहफा एसएसपी गोरखपुर ने सितंबर 2023 से अब तक 1.72 करोड़ के मोबाइल किए बरामद

एसपी सिटी ने मोबाइल वितरण कर दिया होली का तोहफा

एसएसपी गोरखपुर ने सितंबर 2023 से अब तक 1.72 करोड़ के मोबाइल किए बरामद

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने होली के मौके पर मोबाइल धारकों को खास तोहफा दिया। पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने 260 खोए हुए मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 43 लाख रुपये है, उनके मालिकों को सौंपे। इससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। सीसीटीएनएस प्रभारी अजीत कुमार और थानों पर तैनात ऑपरेटरों की मदद से ये मोबाइल बरामद किए गए।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के कार्यकाल में 4 सितंबर 2023 से अब तक 1 करोड़ 71 लाख 26 हजार 728 रुपये कीमत के 1032 मोबाइल बरामद हो चुके हैं। इस बार शाहपुर थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 52 और पीपीगंज से सबसे कम 1 मोबाइल रिकवर हुआ।

भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए मोबाइल की रिकवरी आसान हुई है। नागरिक इस पोर्टल पर खुद रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल मिलने पर पुलिस सूचना देकर सम्मान के साथ उसे सौंपती है।

 

Previous articleपुलिस अधीक्षक और डीएम ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा।
Next articleहोली के रंगों में सराबोर रहा सूर्या कैंपस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here