महापौर और नगर आयुक्त ने लिया मार्ग का जायजा।
गोरखपुर। पांडेहाता से शुरू होने वाली पारंपरिक होलिका दहन शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। मंगलवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता संजय कुमार सहित अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, सड़क पर पड़े मलबे को हटाने और पैच वर्क के सख्त निर्देश दिए। दरअसल, विरासत गलियारा प्रोजेक्ट के तहत पांडेहाता में चौड़ीकरण चल रहा है, जिसके कारण लोग अपने मकान-दुकान तोड़ रहे हैं और सड़क पर मलबा जमा है। निरीक्षण में मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता एन.डी. पांडेय, अवर अभियंता रंजीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।















