शांति का संकल्प: पुलिस तत्पर
संतकबीरनगर।
संतकबीरनगर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा का मजबूत कवच तैयार करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित “बलवा मॉक ड्रिल” ने न केवल पुलिस बल की तैयारी को परखा, बल्कि दंगा निरोधक उपकरणों के प्रभावी उपयोग का भी शानदार प्रदर्शन किया। होली, ईद, रमजान जैसे त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी ताकत और रणनीति को और मजबूत किया है। इस अभ्यास में लाठी चार्ज से लेकर आंसू गैस, रबर बुलेट और मिर्ची बम जैसे उपकरणों का प्रशिक्षण शामिल रहा, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि जनपद में शांति और सद्भाव का माहौल हर हाल में कायम रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता, संवाद और त्वरित कार्रवाई का मंत्र देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक त्यौहारों का आनंद उठाए और कोई भी उपद्रव शांति को भंग न कर सके।















