“शराब की दुकानों के लिए जंग: 580 सीटों पर 15,342 दावेदार, 6 मार्च को खुलेगा किस्मत का दरवाजा”

 “शराब की दुकानों के लिए जंग: 580 सीटों पर 15,342 दावेदार, 6 मार्च को खुलेगा किस्मत का दरवाजा”

 

गोरखपुर। आबकारी नीति 2025-26 के तहत गोरखपुर में शराब की 580 दुकानों के लिए 15,342 आवेदन आए हैं, जिसमें 9,146 व्यक्तियों ने दावेदारी पेश की है। इन दुकानों का आवंटन 6 मार्च को दोपहर 2:00 से 3:45 बजे के बीच ई-लॉटरी के जरिए होगा। एक व्यक्ति को अधिकतम दो दुकानें ही मिलेंगी।

मुख्यमंत्री के एसीएस एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी सहित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-लॉटरी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी हो। इसके लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संसाधन जुटाने को कहा गया। गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में नगर आयुक्त गौरव सिंह, अपर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता और SP उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

एसपी गोयल ने बताया कि प्रदेश में इस नीति से 55,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य है। गोरखपुर में देसी शराब की 322 दुकानों के लिए 8,191, कंपोजिट की 211 के लिए 6,540, मॉडल शॉप की 13 के लिए 547 और भांग की 14 दुकानों के लिए 64 आवेदन मिले। सबसे ज्यादा 190 आवेदन तरकुलहा रोड की कंपोजिट दुकान पर, जबकि देसी में धूसड़ चौराहे पर 160 दावेदार हैं। कालेसर मॉडल शॉप पर 100 और कौड़ीराम-सिघाड़िया पर 9-9 आवेदन आए। जिला आबकारी अधिकारी ने पुष्टि की कि लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी होगी।

 

Previous article“न्याय की नई पहल: SP सत्यजीत गुप्ता ने संत कबीर नगर में तेज की जनसुनवाई, अपराध पर कसा शिकंजा”
Next article“होली के रंग में शांति का संग: अराजकता पर पुलिस की कड़ी नजर”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here