“होली के रंग में शांति का संग: अराजकता पर पुलिस की कड़ी नजर”
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की दमदार अगुवाई में संपन्न हुई। त्योहारों में खलल डालने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “अब शांति भंग करने वालों की खैर नहीं।” ग्राम प्रधानों और बड़ी संख्या में लोगों ने इस बैठक में शिरकत की।
इस मौके पर SSI अभिनव मिश्रा, पिपरौली चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह, नौसढ़ चौकी प्रभारी सर्वेश सिंह, भड़सार चौकी प्रभारी विशाल राय, दरोगा दीपा यादव, हेड कांस्टेबल रमेश जोशी, कांस्टेबल अंकित दुबे, नितिन कुमार और कमलेश पाल मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों में राकेश, मुबारक, दिग्विजय, हरिनाथ, कमलू खान, प्रदीप और आफताब सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक का मकसद क्षेत्र में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था को मजबूत करना था, जिसे लेकर सभी ने संकल्प दोहराया।















