टैंकरों से डीजल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय ।
पीड़ित वाहन मालिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग
गोरखपुर। जनपद में टैंकर से डीजल चोरी करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिससे मोटर मालिक आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मोटर मालिकों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार शर्मा, महामंत्री आर पी सिंह, उदय प्रताप सिंह, दीपक जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, कुलदीप सिंह, विनोद दुबे आदि ने एसएसपी गोरखपुर डाक्टर गौरव ग्रोवर को बताया कि बाघागाडा, गगहा, मोतीराम अड्डा , कौड़ीराम, खजनी, रामनगर आदि जगहों पर रात में मोटर खड़ा करने के बाद ट्रक की डीजल टंकी को तोड़कर उसमें पाइप लगा मोटर से 1 मिनट के अंदर 100 से 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया जा रहा है। इस कार्य को एक गैंग पंजाब दे रहा है। जिस पर रोक लगाई जाने की जरूरत है।















