प्रेमी समेत तीन के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज ।

प्रेमी समेत तीन के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज ।

 

– शादी का झांसा देकर दो साल से संबंध बनाने का आरोप

– दहेज में बाइक नही देने पर रिश्ता नही करने की दी धमकी

– प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम

– पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

———————————————

संतकबीरनगर

 

बेलहर क्षेत्र के भेलाखर्ग खुर्द गांव की रहने वाली किशोरी की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी और उसके मां-बाप के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर पोस्टमार्टम हाऊस आए पीड़ित परिजन बेटी की मौत के जिम्मेदार की गिरफ्तारी की भी मांग रहे थे।

    भेलाखर्ग खुर्द गांव की रहने वाली साढ़े सोलह वर्षीय प्रिया पुत्री राधेश्याम ने सोमवार की शाम को कमरे में छत की कुंडी में नायलान की रस्सी से लटक कर आत्म हत्या कर लिया था। घटना के वक्त पीड़ित मां और बड़ी बहन बाजार गई थी। जबकि छोटा भाई दरवाजे के बाहर खेल रहा था और पिता भी गांव में गए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिजन सहम गए। सूचना पर एसओ रजनीश राय और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए। पीड़ित मां सोनी पत्नी राधेश्याम का आरोप है कि दुधारा क्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला दिनेश कुमार उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से संबंध बनाता रहा। आरोप है कि दिनेश और उसकी मां सुभावती व पिता बद्रीनाथ के जरिए दहेज में मोटर साइिकल की मांग कर रहे थे। वह खुद को गरीब बताते हुए शादी के लिए कही। जिस पर उपरोक्त लोगों ने यह कहा कि खेत बेचकर दहेज में मोटर साइकिल दो या मर जाओ। बिना गाड़ी के शादी नहीं करेंगे। आरोप है कि उक्त लोगों के लगातार मानसिक प्रताड़ना की वजह से आहत होकर उसकी बेटी प्रिया ने सोमवार को आत्म हत्या कर लिया। एसओ रजनीश राय ने बताया कि जांच पड़ताल में किशोरी के आत्म हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी दिनेश कुमार और उसके पिता बद्रीनाथ,मां सुभावती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleगीडा पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार।
Next articleकार व मैजिक की टक्कर में 5 लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here