कार व मैजिक की टक्कर में 5 लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर
गोरखपुर
गोरखपुर वाराणसी मार्ग के महावीर छपरा फ्लाईओवर पर एक ही दिशा में जा रहे दो वाहन आपस में टकराने से मैजिक पलट गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए जिन्हें। इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। (इस घटना में किसी का नाम पता नहीं मिल पाया है)
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 12:15 बजे गोरखपुर वाराणसी मार्ग के महावीर छपरा फ्लाईओवर पर कौड़ीराम से गोरखपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने कार को ओवरटेक किया और आगे जाकर अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहे कार चालक अनियंत्रित हो गया और अचानक ब्रेक लगा दिया और कार खड़ी हो गई। इस दौरान कार के पीछे चल रहे सवारीयो से भारी मैजिक चालक यह देखकर घबरा गया और अनियंत्रित हो कर कार के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। मैजिक में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार बाइक चालक ने पहले मैजिक व कार को ओवरटेक किया और बाइक लहराते हुए फोरलेन सड़क के बीचो-बीच अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे कार व मैजिक आपस में टकरा गए। बाइक सवार घटना के बाद तुरंत गोरखपुर की ओर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल दो एंबुलेंस से जिला अस्पताल गोरखपुर भेज दिया।
बेलीपार थाने के एसआई हिमांशु तिवारी ने बताया कि घटना में करीब पांच लोग घायल हैं। जिनमें दो महिलाएं व एक बच्चे के सिर में गहरी चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।















