गीडा पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार।
गोरखपुर
गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट नगर से खड़े ट्रक से मटर चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।चोरों के बताए गये अन्य चोरो की तलाश में पुलिस जुट गयी है।
गीडा के सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट नगर में कानपुर से मटर लाकर ट्रक खड़ी थी। 10 नवंबर को अज्ञात चोरों ने ट्रक का तिरपाल काट कर 50 से 60 बोरा मटर चुरा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज जांच कर रही है। बुधवार को गीडा पुलिस चौकी प्रभारी पिपरौली कमलेंद्र सिंह व महिला दरोगा दीपा यादव पिपरौली टीम के साथ क्षेत्र के बोकटा निवासी अमरजीत को गिरफ्तार कर ली। पकड़े गए आरोपित के पास से 22 सौ रुपए भी बरामद किए गए है। पूछताछ में बबलू निवासी बोक्टा डिहवा टोला थाना गीडा, विजय निवासी बोक्टा गीडा तथा रोशन गुप्ता निवासी पनियरा महराजगंज भी चोरी की घटना में शामिल रहे पुलिस उनके तलाश में जुट गयी है।गिरफ्तार चोर के खिलाफ गीडा समेत अन्य जनपदों के थानों में दर्जन भर से उपर केस दर्ज है।















