इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, कैसे बुझेगी बच्चों की प्यास

इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, कैसे बुझेगी बच्चों की प्यास

 

स्कूल के बगल में बना सोखता नहीं ढाका गया खतरों को दे रहा दावत।

गोरखपुर सहजनवां। तहसील क्षेत्र के पिपरौली ब्लाक अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व सार्वजनिक स्थान पर लगे इंडिया मार्का हैंड पंप दूषित पानी दे रहे हैं। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं और कई सूखे पड़े हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ जल आपूर्ति के सार्वजनिक स्थानों पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया गया था और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतो को दी गई थी पर ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप या तो खराब हो चुके हैं या प्रदूषित पानी दे रहे हैं। इसके रखरखाव के लिए सरकार द्वारा ग्राम पंचायत को बजट भी मिलता है पर ऐसा प्रतीत होता है कि कागज में ही इंडिया मार्का का हैंडपंपो का रिपेयरिंग होता रहता है। ग्रामीण क्षेत्र के सार्वजनिक जगहों या प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप या तो प्रदूषित पानी दे रहे हैं या वर्षों से खराब पड़े हुए हैं पर इसके जिम्मेदार उसे ठीक करने तक की कोशिश नहीं किये हैं। पिपरौली ब्लाक के ग्राम पंचायत नेवास पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय परिषद में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। विद्यालय के छात्र-छात्रा अपनी प्यास बुझाने के लिए गांव अगल-बगल घरों पर लगे हैंडपंपों पर जाने को मजबूर है। बगल में सोखता बनवाया गया जो कई माह बीत चुके हैं अभी तक ढाका भी नहीं गया जो खतरों को दावत दे रहा है। और जिम्मेदार इस सभी मामलों पर मौन हैं। लोगों का आरोप है कि रिपेयर और रिबोर का तमाम पैसा आवंटित होता है लेकिन धरातल पर कुछ और ही साबित कर रहा है।

क्या कहते हैं ग्रामीण नेवास

कोर्ट 

निवासी मानवेंद्र शाही बंटू कहना है कि प्राथमिक विद्यालय पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। विद्यालय के बच्चे पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं जबकि इंडिया मार्का हैंडपंप रिपेयरिंग और रिपोर्ट करने की जिम्मेदारी सरकार ने ग्राम पंचायत को सौंपी है। मीना से बने सोखता अभी तक नहीं ढाका गया। इसको सही करना किसकी जिम्मेदारी है इस पर जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। 

कोर्ट 

कमालू खान का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर लगे हैंड पंप को ठीक करने के लिए कई बार शिकायत की गई पर अब तक उसे ठीक नहीं कराया जा सका।

कोर्ट 

सुरज सिंह का कहना है कि

शासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर इंडिया मार्का का हैंडपंप लगवाया गया था कि आने जाने वाले राहगीरों तथा विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आ रहे बच्चों को स्वच्छ जल की आपूर्ति हो सके पर इंडियन मार्क का हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चे अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं।

कोर्ट 

सोनू सिंह का कहना है कि गांव के सार्वजनिक स्थान पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराया जाए ताकि लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति हो सके। इसी ग्राम पंचायत पर लोगों ने प्रदर्शन किया था अभी तक मस्जिद पर लगे इंडियन मार्का हैंडपंप नहीं ठीक कराया जा सका। इस पर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं 

कोर्ट

इस संबंध में गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान आप के माध्यम से आया है। सभी जगह सर्वे करा कर जो तथ्य जांच में पाये जाएंगे उस के उपरांत पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleचार दिन बाद घटना का अल्पीकरण कर छिनैती में दर्ज किया केस, घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान डीआईजी और एसपी हुए नाराज ।
Next articleसंतकबीरनगर थाना समाधान दिवस पर एसपी सत्यजीत गुप्ता ने सुनी फरियाद दिया निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here