गीडा पुलिस ने की पैदल गश्त कर देखी सुरक्षा व्यवस्था।
गोरखपुर।
प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में नौसढ़ चौराहे अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया जिससे की अपराध और अपराधियों के ऊपर लगाम लगाया जा सके एसएसपी गोरखपुर के आदेश पर सभी थाना प्रभारी अपने अपने भ्रमण करने का सिलसिला जारी है इस क्रम में विजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस के भ्रमण से लोगों में सुरक्षा का एहसास होता है। छोटे-छोटे अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सभी को निर्देशित भी किया गया है तत्काल हर घटना को गंभीरता से लेकर उसे पर तुरंत कार्रवाई करें।
इस दौरान शराब की दुकानों के आसपास मंडराने वाले आसामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा व हाइवे पर अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी गई । इस दौरान इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह, शुभम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी नौसढ़ अंकित दुबे, सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।















