फर्स्टक्राई प्री-स्कूल, बस्ती में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी महापर्व।
उत्तर प्रदेश। बस्ती
बस्ती जिले के पुराना डाकखाना स्थित प्रसिद्ध फर्स्टक्राई प्री-स्कूल में बसंत पंचमी महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर रश्मी अग्रवाल ने विधि-विधान से किया। इस खास महापर्व पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर माता-पिता ने हर्ष व्यक्त किया और स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान रश्मी अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित है, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा की जाती है और विशेष रूप से विद्या आरंभ करने के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में शिक्षा, कला, सौंदर्य और प्रकृति का सम्मान करना कितना महत्वपूर्ण है।
इस खास दिन पर बच्चों ने पंडित जी की सहायता से अपने जीवन का पहला अक्षर लिखा। साथ ही, पीले रंग के हैंडप्रिंट एक्टिविटी के जरिए बच्चों ने इस पावन अवसर को और भी यादगार बनाया। अभिभावकों ने “ज्ञान वृक्ष” पर अपने बच्चों के लिए शुभकामनाएँ और आकांक्षाएँ लिखीं, जिससे पूरे माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
बसंत पंचमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति के सौंदर्य, नई शुरुआत और सकारात्मकता का उत्सव भी है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा से मन में शांति और ज्ञान का संचार होता है। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों ने इस त्योहार के सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व को आत्मसात किया और इस दिन को यादगार बनाया।















