सैयद मोदी बैडमिंटन डबल्स मुकाबले में सूरज यादव व हर्षित श्रीवास्तव की जोड़ी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

सैयद मोदी बैडमिंटन डबल्स मुकाबले में सूरज यादव व हर्षित श्रीवास्तव की जोड़ी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

 

गोरखपुर।सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में खेले गए बैटमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस चीफ वार्डन डॉ संजीव गुलाटी ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वर्गीय सैयद मोदी के स्मृति में अंडर 9, 11, 17, 19 बालक, बालिका सिंगल्स, डबल्स मुकाबले खेले गए डबल्स मुकाबले में सूरज यादव व हर्षित श्रीवास्तव की जोड़ी ने श्रेयांस सिंह और उदय सिंह की जोड़ी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वालिका वर्ग में अतिक्षा गेटे ने एर्शिया शुक्ला को श्रेयाशी ने एरवी को रिहिमा यादव ने समीमा खातुन को तथा आरित्या यादव ने रिद्विमा यादव को पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। बालिका एक युगल वर्ग मे अंडर -15 में समीमा खातुन व वैभवी पाण्डेय की जोडी ने एशिया तथा रिद्धिमा की बोडी को पराजित किया अंडर-19 वालिका युगल में अंजली और ट्विंकल की जोड़ी ने शमीमा और सोनम को हराकर फाइनला का खिताब अपने नाम किया। वालक अंडर-17, -19, वर्ग में – एकल हकल मुकाबले में आंशुमन राम ने रौनक खान को अंश कुमार गौड़ ने अर्पित सिंह को, आयुष कुमार ने श्रेयस सिंह को, अंशुमान मल्ल ने शिव प्रताप गौड़ को शुभम पाण्डेय ने अमन को तथा हुसैन अंसारी ने अमन को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वालक युगल के अंडर -17 अमन व विभाष मालवीय की जोड़ी ने शुभम पान्डेय और अनुराग यादव की जोड़ी को हराकर तथा सूरज यादव व हर्षित श्रीवास्तव की जोड़ी ने श्रेयांस सिंह और उदय सिंह की जोड़ी को हराकर फाइनल का खिताब पर कब्जा जमाया।

Previous articleफर्स्टक्राई प्री-स्कूल, बस्ती में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी महापर्व।
Next articleसरस्वती पूजन के साथ सूर्या एकेडमी में हुआ नए सत्र का आगाज  बसंत पंचमी के अवसर पर डॉक्टर उदय ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ माँ सरस्वती का किया पूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here