SR इन्टरनेशनल एकेडमी नाथनगर में 2024-25 शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन।
संतकबीरनगर।
क्षेत्र के नाथनगर ब्लॉक अंर्तगत प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान SR एकेडमी में शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन कार्य। नए सत्र में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं आज से विद्यालय में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्र छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राएं ही आगामी कक्षाओं में अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। वही एकेडमी में 13 फरवरी को गुडलक व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यह जानकारी स्कूल के डिप्टी चेयरमैन मनोज पाण्डेय ने दी है। श्री पांडेय ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र समय से और सुचारू रूप से संचालित कराने के प्रति एकेडमी परिवार पूरी तरह संकल्पित है। बच्चों के नैसर्गिक क्षमता को निखारने के लिए नामांकन से लेकर परीक्षा तक विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा और सुचिता का ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को लगातार संचालित किया जाता रहा है।SR एकेडमी में लगातार ऑनलाइन क्लास जारी रहा आज से विद्यालय शुरू हो गया वही बंदी में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्स्ट ईयर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में टेबलेट वितरण किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से अपील किया कि संस्थान में नामांकन के लिए अपने पाल्यों का रजिस्ट्रेशन समय से करा लें, जिससे बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रवेश का मार्ग सुनिश्चित कर सकें.















