जमीन को लेकर हुए विवाद मामले में पांच पर केस दर्ज।
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कटबंध बनकटवा में जमीन को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया। कटबंध बनकटवा निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सेवक सिंह का आरोप है कि 26 जनवरी को जमीन संबंधी विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसकी पत्नी व पुत्री को अपशब्द कहा। विरोध पर धक्का मुक्की की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसके गेट को तोड़ दिया। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि आरोपी वेद व्यास सिंह,अर्जुन सिंह निवासी कटबंध बनकटवा, विन्नू सिंह निवासी मुठही कला शनिचरा थाना धनघटा,सरेश यादव निवासी उतरासोत चिलुआ ताल गोरखपुर, अनिल सिंह व अन्य महिलाएं नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















