पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।

पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।

 

संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया। महुली क्षेत्र के कलेंद हरदो निवासी पीड़िता नीलम यादव का आरोप है कि उसके पति बालेंद्र यादव, ससुर गोवर्धन यादव, सास झिनका देवी, जेठ शैलेंद्र यादव, देवर देवेंद्र यादव दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते है। आरोप है कि 16 जनवरी को उक्त ससुराली उसे गाली गलौज देते हुए प्रताड़ित किए और जान से मारने की धमकी दिए। एसओ महिला थाना सरोज शर्मा ने बताया कि पति, सास, ससुर समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleजमीन को लेकर हुए विवाद मामले में पांच पर केस दर्ज।
Next articleसेवानिवृत्त पोस्टमास्टर का शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here