ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद संभालेंगे प्रधान पद का दायित्व

ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद संभालेंगे प्रधान पद का दायित्व

– 20 अक्तूबर 2024 को लेडुआ के प्रधान की हो गई थी मृत्यु
– एडीओ पंचायत ने 23 जनवरी 2025 को डीएम को सौंपी 11 निर्वाचित सदस्यों की सूची
– डीएम ने प्रधान पद के रिक्ति भरे जाने तक सदस्य अर्जुन को दायित्व निर्वहन के लिए किया नामित
—————————————————————
उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर,।
विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत लेडुआ में निर्वाचित सदस्य अर्जुन प्रसाद प्रधान पद का दायित्व संभालेंगे। गुरुवार को डीएम ने आदेश दिया है। यह आदेश प्रधान पद के रिक्ति भर जाने के उपरांत स्वत: समाप्त समझा जाएंगा।
विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत लेडुआ के प्रधान राजेश कुमार की मृत्यु 20 अक्तूबर 2024 को हो गई थी। एडीओ पंचायत बघौली ने इसकी लिखित सूचना डीपीआरओ कार्यालय को दी। डीपीआरओ कार्यालय ने 04 नवंबर 2024 को पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत कराया। प्रधान पद रिक्त होने से यहां विकास कार्य बाधित हो गया। डीपीआरओ ने 21 जनवरी 2025 को एडीओ पंचायत से ग्राम पंचायत लेडुआ के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची बीडीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत ने बीडीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से 11 निर्वाचित सदस्यों की सूची 23 जनवरी 2025 को डीपीआरओ कार्यालय को प्रेषित किया। डीपीआरओ ने निर्वाचित सदस्यों के वार्डवार नामों की सूची डीएम को दिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया लेडुआ के ग्राम प्रधान पद के दायित्वों के निर्वहन एवं कर्तव्यों के पालन के लिए निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद को नामित किया है। उनका यह आदेश प्रधान पद के रिक्ति भी जाने के उपरांत स्वत: समाप्त समझा जाएंगा।

Previous articleअयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ से डायवर्ट किए गए बड़े वाहन….
Next articleजमीन को लेकर हुए विवाद मामले में पांच पर केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here